Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   cyclone akvan jharkhand jamshedpur kolhan heavy rain yellow alert school closed

चक्रवात अकवान का असर: जमशेदपुर समेत कोल्हान में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; स्कूल बंद

Fri, 20 Nov 2026 08:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 08:05 AM IST
सार

चक्रवात 'अकवान' के प्रभाव से जमशेदपुर समेत झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका है।

विज्ञापन
cyclone akvan jharkhand jamshedpur kolhan heavy rain yellow alert school closed
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के शुक्रवार दोपहर तट से टकराने की आशंका के बीच पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान प्रमंडल में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जमशेदपुर में गुरुवार शुरू हुई मूसलाधार बारिश देर रात तक जारी रही, जिससे कनकनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं, पूर्वी एवं पश्चिम सिंहभूम, जमशेदपुर प्रशासन ने एहतियातन जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में कक्षा पांचवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों को आज स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराएगा तूफान

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा चक्रवात अकवान आज दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के गोपालपुर-पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। चक्रवात के प्रभाव से जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश और सर्द हवाओं के चलते जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम होकर 28.3 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका

जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर, साकची, मानगो, कदमा और टेल्को जैसे इलाकों में अचानक बारिश होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। ठंडी हवा चलने से दोपहिया वाहन चालकों को खासी कंपकंपी का अहसास हुआ। दूसरी ओर, लगातार हो रही बारिश ने बागबेड़ा, जुगसलाई, शास्त्रीनगर और रामजनम नगर जैसे निचले इलाकों के निवासियों की चिंता बढ़ा दी है।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान व राहत की उम्मीद

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 नवंबर को भी कोल्हान में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 22 नवंबर को कोहरे के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा होगी। इसके बाद 23 नवंबर को दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 24 और 25 नवंबर से आसमान साफ हो जाएगा। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed