फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Health insurance scheme portal launched; apply online by November 1.

झारखंड: प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा योजना का पोर्टल खुला, एक नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 06 Oct 2026 07:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Oct 2026 07:42 PM IST
सार

झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी ने पेंशनरों, बोर्ड-निगम कर्मियों और विश्वविद्यालय कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा के लिए पोर्टल खोल दिया है। पात्र बी श्रेणी के कर्मी एक नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। सत्यापन के बाद प्रीमियम भुगतान की सुविधा मिलेगी।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Health insurance scheme portal launched; apply online by November 1.
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की संस्था झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी ने पेंशनरों, बोर्ड-निगम कर्मियों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा के लिए पोर्टल खोल दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बी श्रेणी के पात्र कर्मी एक नवंबर तक स्वास्थ्य बीमा योजना में नामांकन करा सकते हैं।

विज्ञापन

पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा पंजीकरण
स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए बी श्रेणी के कर्मियों को आधिकारिक वेबसाइट sehis.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) या वेरीफाइंग अधिकारी आवेदकों के विवरण और अभिलेखों की जांच करेंगे। ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाभार्थी प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। सोसाइटी ने सभी पात्र कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

मई 2026 से अप्रैल 2027 तक रहेगी बीमा अवधि
सोसाइटी के अनुसार स्वास्थ्य बीमा योजना मई 2026 से अप्रैल 2027 तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष योजना के तहत नामांकित, लेकिन प्रीमियम राशि जमा नहीं कर पाने वाले पेंशनर भी इस अवधि में अपना नामांकन पूरा कर सकते हैं। रिकॉर्ड के अनुसार ऐसे पेंशनर एक नवंबर तक छह हजार रुपये की निर्धारित प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान कर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed