फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand education project council recruitment 2026 106 posts online application

झारखंड: शिक्षा परियोजना परिषद में नौकरी का मौका, 66 हजार रुपये तक मानदेय; 31 अक्तूबर तक आवेदन

Sat, 10 Oct 2026 04:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 10 Oct 2026 04:07 PM IST
सार

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य, जिला और प्रखंड स्तर के कार्यालयों में अनुबंध के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भर्ती में कनिष्ठ अभियंता के 32, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक के 30, लेखा अधिकारी के 16 और सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर के 14 पदों समेत कई पद शामिल हैं।

विज्ञापन
jharkhand education project council recruitment 2026 106 posts online application
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobestock

विस्तार

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य, जिला और प्रखंड स्तर के विभिन्न कार्यालयों में अनुबंध के आधार पर 106 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कनिष्ठ अभियंता, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक, लेखा अधिकारी समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 अक्तूबर 2026 को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 26,923 रुपये से लेकर 66,251 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और अर्जित अवकाश की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान के तहत कनिष्ठ अभियंता के 32 और सहायक कार्यक्रम प्रबंधक के 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा लेखा अधिकारी के 16, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर के 14, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक के पांच और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पांच पद शामिल हैं। वित्त नियंत्रक का एक पद भी निर्धारित किया गया है। इनके अतिरिक्त विशेषज्ञ ईएमआईएस, वित्त एवं लेखा अधिकारी और लेखा परीक्षक के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 26,923 रुपये से लेकर 66,251 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें नियमानुसार ईपीएफ और अर्जित अवकाश की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन

आयु सीमा और आरक्षित वर्गों को छूट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है, जबकि इन वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर शाम पांच बजे तक करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता की शर्तें देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर 2026 है। उम्मीदवारों को इसी दिन शाम पांच बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।


आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed