Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Cold Intensifies as Fog Covers Several Districts, Temperatures Drop to 7 Degrees Celsius

झारखंड: कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, रांची में 9 और गुमला-लातेहार में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, कोहरे का असर

Sun, 29 Nov 2026 08:00 AM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2026 08:00 AM IST
सार

झारखंड में सर्दी ने धीरे-धीरे जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। रांची में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि लातेहार और गुमला में पारा 7 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह कोहरा और शाम को कनकनी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

विज्ञापन
Jharkhand: Cold Intensifies as Fog Covers Several Districts, Temperatures Drop to 7 Degrees Celsius
ठंड का असर जारी

विस्तार

झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रांची, गुमला और खूंटी समेत कई जिलों में सुबह और शाम कनकनी महसूस की जा रही है। वहीं पलामू, गोड्डा, धनबाद और बोकारो में सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। दिसंबर के महीने में वैसे भी तापमान में गिरावट आ जाती है और दो दिन बाद ही दिसंबर का महीना प्रवेश करने वाला है। झारखंड के कई जिले में दिसंबर और जनवरी के महीने में ठंड का असर देखने को मिलता है। खूंटी जिले में सुबह धुंध देखा जा सकता है। वहां पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन में इससे परेशानी होती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राजधानी रांची में 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लातेहार और गुमला में पारा 7 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह कोहरा और दिन में आसमान साफ रह सकता है। सुबह और देर शाम कनकनी रहेगी। हवा ठंडी चलेगी। फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों, कंबल और हीटर की मांग भी बढ़ने लगी है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी अब देर से घरों से बाहर निकल रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और देर शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed