Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: CISF Seizes 47 Tonnes of Illegal Coal in Bermo Forests, Drone-Assisted Search Operation Launched

झारखंड: बेरमो के जंगलों में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 टन अवैध कोयला जब्त, ड्रोन से चला सर्च ऑपरेशन

Thu, 05 Nov 2026 02:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 02:14 PM IST
सार

सीआईएसएफ ने पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में छापेमारी कर 47 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया है। अभियान में ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वायड की मदद से जंगल में छिपाकर रखा गया कोयले का स्टॉक बरामद किया गया।

विज्ञापन
Jharkhand: CISF Seizes 47 Tonnes of Illegal Coal in Bermo Forests, Drone-Assisted Search Operation Launched
सीआईएसएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बोकारो-करगली टीम ने बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ के सुरक्षा बलों ने बुधवार की देर रात छापेमारी करके 47 टन 257 किलोग्राम अवैध कोयला जब्त किया।

विज्ञापन


कमांडेंट राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस योजनाबद्ध अभियान ने जंगल के भीतर छिपाकर रखे गए अवैध कोयले के बड़े स्टॉक का पर्दाफाश कर दिया। पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों की यह पहली सीधी और बड़ी कार्रवाई है। तस्करों ने अवैध खनन के जरिये जुटाए कोयले को जंगल के अंदर छिपाकर रखा हुआ था। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके कोयले की इस बड़ी खेप को अपने नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड: स्टेट बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय कुमार चतुर्वेदी चुने गए; रिंकू भकत बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वायड से निगरानी
सघन तलाशी अभियान के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया। दल ने इलाके पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वायड की सहायता ली। तकनीक और विशेष बल के सटीक प्रयोग से सुरक्षा बल ने जंगल में गुप्त रूप से रखे अवैध कोयले को ढूंढ निकाला। कार्रवाई के बाद सीआईएसएफ की टीम ने जब्त कोयले को आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के उद्देश्य से खास महल परियोजना पदाधिकारी को सौंप दिया।

अवैध कोयला तस्करों में मचा हड़कंप
कार्रवाई से पेंक नारायणपुर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय अवैध कोयला कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया है। अब तक तस्कर यह मानकर चल रहे थे कि सुरक्षा बल केवल सीसीएल की खदानों तक ही सीमित हैं, लेकिन सुदूर जंगलों में सीआईएसएफ की उपस्थिति ने उनके गिरोह को सहमा दिया है। सीसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक संपत्ति की चोरी और अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधन ने भविष्य में भी जंगलों के भीतर ऐसे ही कड़े अभियान लगातार जारी रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed