फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Bhagalpur-Ranchi Vananchal Express to now run via the old route.

झारखंड: भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस अब पुराने रूट से चलेगी, गंगा कटाव से क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत पूरी

Tue, 06 Oct 2026 07:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Oct 2026 07:45 PM IST
सार

गंगा नदी के कटाव से प्रभावित साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड की पटरी की मरम्मत पूरी हो गई है। बुधवार से परिचालन सामान्य हो गया। इसके बाद भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस सोमवार से अपने निर्धारित पुराने मार्ग से चलेगी। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग भी सामान्य रूप से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Jharkhand: Bhagalpur-Ranchi Vananchal Express to now run via the old route.
भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर और रांची के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस अब अपने पुराने और निर्धारित मार्ग से चलेगी। साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के कटाव से रेलवे पटरी को खतरा पैदा हो गया था। इसके चलते इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। रेलवे प्रशासन ने युद्धस्तर पर सुरक्षा और बचाव कार्य कर पटरी को सुरक्षित कर लिया है।

विज्ञापन

रेलखंड पर परिचालन हुआ सामान्य
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन दोबारा सामान्य कर दिया गया। दुरुस्त की गई डाउन लाइन से सबसे पहले ट्रेन संख्या 03428 साहिबगंज-हावड़ा पैसेंजर स्पेशल को गुजारा गया। ट्रेन सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रवाना हुई। गंगा नदी के तेज कटाव और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान के कारण पिछले कुछ दिनों से इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन प्रभावित था।

विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से चल रही थी वनांचल एक्सप्रेस
रेलखंड पर व्यवधान के दौरान धनबाद होकर चलने वाली भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को भागलपुर से रामपुरहाट के बीच परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। साहिबगंज-बरहड़वा के बीच डाउन लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद अब सोमवार को चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से ही चलेगी। मालदा रेल मंडल के इस रेलखंड को सुरक्षित और चालू करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय मजदूरों ने दिन-रात काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग शुरू
मार्ग में बदलाव के कारण साहिबगंज समेत भागलपुर से नलहाटी तक के स्टेशनों से टिकटों की बुकिंग बंद कर दी गई थी। सोमवार को भी इन स्टेशनों से टिकटों की बुकिंग नहीं हो सकी थी। स्थिति में सुधार के बाद सोमवार शाम से टिकट प्रणाली दोबारा चालू की गई। इसके बाद मंगलवार से भागलपुर और नलहाटी के बीच स्थित सभी स्टेशनों से सामान्य रूप से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed