फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jamui case tejashwi yadav speed trial bihar law order bihar news

बिहार: जमुई कांड पर तेजस्वी का हमला, बोले- छिटपुट घटना बताने वाले माफी मांगें, आरोपियों का हो स्पीडी ट्रायल

Tue, 22 Sep 2026 04:57 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 22 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और छेड़खानी के मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने घटना को छिटपुट बताने वाले नेताओं से माफी मांगने और सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की।
 

विज्ञापन
jamui case tejashwi yadav speed trial bihar law order bihar news
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की घटना को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जमुई की घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार किया है। घटना को छिटपुट बताने और मोरल पुलिसिंग की बात करने वाले सत्ता पक्ष के नेताओं को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


'कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक'
पटना स्थित अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग बेतुके बयान दे रहे हैं और अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में गंभीरता नहीं दिख रही है। तेजस्वी ने कहा कि जमुई की घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग पूरे मामले से परिचित हुए। ऐसी घटना को छिटपुट या मोरल पुलिसिंग से जोड़कर देखना पीड़ित परिवार की पीड़ा को नजरअंदाज करना है।
विज्ञापन


'मुख्यमंत्री अपनी बात पर कायम हैं तो इस्तीफा दें'
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पूर्व के बयान का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसी घटना बिहार में कहीं भी हुई तो वह सुबह होते ही इस्तीफा दे देंगे। तेजस्वी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपनी बात पर कायम हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सभी आरोपियों का हो स्पीडी ट्रायल'
तेजस्वी यादव ने कहा कि जमुई के पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सात से आठ आरोपियों की बात कही है। उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई हो और मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोरतम सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए।

पुलिस कस्टडी में मौतों पर भी सरकार को घेरा
संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने पुलिस कस्टडी में मौत के मामलों को भी उठाया। उन्होंने सासाराम में अमरजीत यादव की मौत का मामला सामने रखते हुए सरकार से न्याय की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अमरजीत यादव को पुलिस ने कस्टडी में लिया और बाद में उसकी मौत हो गई। तेजस्वी ने कहा कि राजद की ओर से परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी गई है।

'19 से अधिक लोगों की कस्टडी में मौत का दावा'
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार में अलग-अलग जगहों पर पुलिस कस्टडी में 19 से अधिक लोगों की मौत हुई है। उन्होंने पालीगंज में अजय मांझी, सीतामढ़ी में गुफरान आलम और तस्लीम अंसारी, मधुबनी में रौशन यादव, कटिहार में राकेश कुमार, भोजपुर में भरत तिवारी और मुजफ्फरपुर में जगतवीर राय समेत कई मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने सभी मामलों की न्यायिक जांच की मांग की।


यह भी पढ़ें: बिहार: MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर होगी वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में तबादले और कथित कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री कार्यालय से थानेदारों के तबादले तक हो रहे हैं। उन्होंने सरकार पर 'तबादला उद्योग' चलाने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता पर जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed