फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jamtara case court verdict rahul lohar raja lohar 25 20 year sentence

जामताड़ा: दुष्कर्म के दो दोषियों को 25 और 20 साल की सजा, महज चार महीने में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Fri, 25 Sep 2026 08:57 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 25 Sep 2026 08:57 PM IST
सार

जामताड़ा की अदालत ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य दोषी राहुल लोहार को 25 साल और सह-आरोपी राजा लोहार को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आठ गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर महज चार महीने में मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया।
 

विज्ञापन
jamtara case court verdict rahul lohar raja lohar 25 20 year sentence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की अदालत ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य दोषी राहुल लोहार को 25 साल के कठोर कारावास और 10,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड जमा न करने पर दोषी को छह साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, सह-आरोपी राजा लोहार को 20 साल के कठोर कारावास और 8,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने की स्थिति में उसे पांच साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने महज चार महीने के भीतर सभी सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया।
विज्ञापन


आठ गवाहों की गवाही और मजबूत साक्ष्य बने आधार
अदालत ने शुक्रवार को दोनों दोषियों पर अन्य कानूनी धाराओं के तहत भी सजा और जुर्माना निर्धारित किया। अदालत ने राहुल लोहार और राजा लोहार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 332बी के तहत चार-चार साल के कारावास और 5,000-5,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड का भुगतान न करने पर दोनों को एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया गया है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य और आठ गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। अदालत ने गवाहों की गवाही और साक्ष्यों को सही पाते हुए दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों दोषियों को मंडल कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन


आधी रात घर से उठाकर नदी किनारे ले गए
वारदात नाला थाना क्षेत्र से जुड़ी है। पीड़िता पढ़ाई पूरी करने के लिए कुंडहित स्थित अपनी नानी के घर रह रही थी। मई महीने की आधी रात को वह घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी राहुल लोहार और राजा लोहार चुपके से घर में घुस आए। दोनों आरोपियों ने जबरन युवती को कंधे पर उठाया और शीला नदी के किनारे ले गए। आरोप है कि वहां राहुल लोहार ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दूसरा आरोपी राजा लोहार पास में बैठा रहा और मुख्य आरोपी का साथ देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी, फिर भी नहीं टूटी हिम्मत
वारदात के समय अंधेरा होने के कारण युवती के शोर मचाने के बावजूद कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका। आरोपियों ने उसके कपड़े अंधेरे में इधर-उधर फेंक दिए और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने पास पड़े दुपट्टे को लपेटकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई।


29 मई को दर्ज कराई प्राथमिकी
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और गांव के लोगों ने पीड़िता को ढांढस बंधाया। परिजनों के साथ जाकर पीड़िता ने 29 मई को नाला थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार सुनवाई की और आठ गवाहों के बयानों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed