फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Gajendra Singh Patel lashed out at the government over its failure corruption, and the law-and-order situation

झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार पर भाजपा प्रभारी गजेंद्र पटेल का हमला, बोले- राज्य की स्थिति बेहद विकट

Tue, 06 Oct 2026 07:56 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

भाजपा के झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, परीक्षा में गड़बड़ी और घुसपैठ के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

 

विज्ञापन
Gajendra Singh Patel lashed out at the government over its failure corruption, and the law-and-order situation
नितिन नवीन के साथ भाजपा प्रभारी गजेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति बेहद विकट है। उन्होंने भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, युवाओं की समस्याओं और घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन

पटेल ने कहा कि 2019 से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार सत्ता में है, लेकिन जनता को विकास के नाम पर निराशा मिली है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालू, कोयला, पत्थर और अन्य खनिज संपदाओं के साथ डीएमएफटी फंड में भी लूट जारी है।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही और पीजीटी समेत कई परीक्षाएं विवादों में रही हैं। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले छात्रों के साथ भी सरकार ने उचित व्यवहार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ के मुद्दे पर पटेल ने कहा कि सरकार इसे रोकने के बजाय बढ़ावा दे रही है। उन्होंने एसआईआर का विरोध करने को भी गलत बताया। वहीं, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ हैं और हत्या, लूट, अपहरण व गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। महिला सुरक्षा की स्थिति भी चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जाएगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed