फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   dumka-kathikund-14-year-old-girl-gang-Crime-murder-postmortem-revelation police

हैवानियत की हदें पार: दुमका में 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खौफनाक खुलासा

Sun, 11 Oct 2026 06:40 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2026 06:40 PM IST
सार

झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के दौरान अहम खुलासा हुआ है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, किशोरी के मुंह में लकड़ी फंसी मिली। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
dumka-kathikund-14-year-old-girl-gang-Crime-murder-postmortem-revelation police
आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर की थी हत्या।

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड में 14 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान खौफनाक खुलासा हुआ है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दरिंदों ने दुष्कर्म से पहले किशोरी के मुंह में एक लकड़ी फंसा दी थी, ताकि वह चीख न सके और उसका मुंह बंद न हो पाए। पोस्टमार्टम के समय चिकित्सकों ने किशोरी के मुंह से उस लकड़ी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हैवानों ने पहचान छिपाने और पुलिस की कार्रवाई से बचने के डर से किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


मैदान से अगवा कर वारदात
शुक्रवार की शाम किशोरी अपने घर से करीब 700 मीटर दूर झाड़ी के पास बंधी गाय को खोलने गई थी। गाय तक पहुंचने से पहले ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसे मैदान से अगवा कर लिया और पास की झाड़ियों में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत की और फिर उसकी हत्या कर दी। शाम को जब स्वजन किशोरी की तलाश में निकले, तो मैदान के पास सबसे पहले उसकी चप्पल और फिर छाता मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि किशोरी को घसीटकर झाड़ियों की ओर ले जाया गया था, जिस दौरान उसकी चप्पल और छाता गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिली चप्पल से सुराग
पुलिस की पूरी टीम शुक्रवार की रात से ही घटनास्थल पर जांच में जुटी है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर दिलीप खलखो के नेतृत्व में पुलिस एक-एक बिंदु की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल से पुलिस को अपराधियों की एक जोड़ी चप्पल भी मिली है। इसी चप्पल के आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि हत्यारे कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि किशोरी के गांव या आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनसे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मांगी है और यह पता करने का अनुरोध किया है कि उस प्रकार की चप्पल गांव में कौन पहनता था।


ये भी पढ़ें- झारखंड: एम्स देवघर का आज दूसरा दीक्षांत समारोह, 11 मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

पुरानी घटना से तार जुड़ने की आशंका
गौरतलब है कि गांव में इसी वर्ष 22 मई को भी एक 35 वर्षीय महिला का शव इसी प्रकार की स्थिति में मिला था। वह महिला भी शाम के समय शौच के लिए बाहर निकली थी और उसके साथ भी हैवानियत कर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपी आज तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरफ्त में न आए उन हत्यारों ने ही किशोरी को भी अपना शिकार बना लिया हो। ग्रामीणों ने भी पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed