फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Jai Shri Krishna Chants Echo at Morhabadi Ground as Hemant Soren Inauguates Dahi Handi Competition

झारखंड: मोरहाबादी मैदान में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष, सीएम हेमंत ने किया दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sat, 05 Sep 2026 07:37 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 07:37 AM IST
सार

रांची के मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल होकर राज्यवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
 

विज्ञापन
Jharkhand Jai Shri Krishna Chants Echo at Morhabadi Ground as Hemant Soren Inauguates Dahi Handi Competition
कार्यक्रम में उपस्थित हुए सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, रांची की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


क्या बोले सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार ऐसे आयोजनों में लोगों के साथ शामिल होते रहे हैं। मोरहाबादी मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे माहौल को उत्साह और भक्ति से भर दिया है। उन्होंने जन्मोत्सव में शामिल सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करें- हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जन्माष्टमी का पर्व हमें श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा राज्य निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया और दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  झारखंड में पहले दोनों बेटों ने तोड़ा दम, फिर मां की भी गई जान; रामगढ़ में तीन मौतों से उठे सवाल

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed