{"_id":"6afff6370ede99c506056200","slug":"bokaro-job-fair-on-november-21-500-youths-to-get-job-opportunities-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 21 नवंबर को रोजगार मेला, 10 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका; 500 युवाओं की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 21 नवंबर को रोजगार मेला, 10 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका; 500 युवाओं की होगी भर्ती
Fri, 20 Nov 2026 12:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:57 PM IST
सार
बोकारो के चास स्थित आईटीआई परिसर में 21 नवंबर को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन होगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस मेले में करीब 10 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और लगभग 500 युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Adobestock
विस्तार
बोकारो जिले के नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय 21 नवंबर को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। यह मेला चास स्थित आईटीआई मोड़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस रोजगार मेले में लगभग 10 निजी कंपनियां भाग लेंगी और उनके माध्यम से विभिन्न विभागों में करीब 500 अभ्यर्थियों को नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस मेले में आठवीं कक्षा पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। मेले में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, सीटीईटी, नर्सिंग और चिकित्सा से जुड़े शिक्षित युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे।
विभिन्न तकनीकी एवं सुरक्षा पद
रोजगार मेले में तकनीकी कार्यों, मशीन संचालन और सुरक्षा सेवाओं से संबंधित कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वेल्डर, फिटर, लेथ मशीन ऑपरेटर, पाइपलाइन फिटर, कोर एवं मोल्डर, सीएनसी मशीन ऑपरेटर, बोरिंग मशीन ऑपरेटर तथा आर्गन वेल्डर के पद शामिल हैं। इसके अलावा ग्राइंडर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मैकेनिक हेल्पर, फील्ड टेक्निशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, वर्कशॉप सुपरवाइजर और स्वीपर के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। सुरक्षा क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर और गनमैन के पदों पर भर्ती का विकल्प रहेगा।
शिक्षण और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र
उच्च शिक्षित अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर पीजीटी वर्ग में इतिहास, जीवविज्ञान, गणित और भौतिकी विषयों के शिक्षकों का चयन किया जाएगा। वहीं टीजीटी वर्ग के अंतर्गत भौतिकी, हिंदी और संस्कृत विषय के शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में आईएमओ और आईसीयू प्रभारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। वित्तीय सेवा क्षेत्र में एलआईसी बीमा सखी और एलआईसी बीमा सलाहकार के पदों पर भी अवसर मिलेंगे। चुने गए अभ्यर्थियों का वेतनमान उनकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित पद और अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
जरूरी दस्तावेज और पंजीयन
अवर प्रादेशिक नियोजनालय बोकारो के सहायक निदेशक प्रत्यूष शेखर ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों ने अभी तक अपना निबंधन नहीं कराया है, वे झारखंड नियोजन पोर्टल www.jharniyojan.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को नियोजनालय निबंधन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्रों और अंकपत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना अद्यतन बायोडाटा साथ लेकर आना होगा। नियोजनालय ने योग्य युवाओं से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।