फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Bjp MP Nishikant Dubey Calls Rahul Gandhi ‘Leader of Propaganda’, Targets Opposition

Nishikant Dubey: भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को 'लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा' बताया, चीन के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

Mon, 09 Mar 2026 01:59 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 09 Mar 2026 01:59 PM IST
सार

झारखंड से निर्वाचित भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चीन के मुद्दे पर विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में चर्चा से बच रहा है। दुबे ने 1962 युद्ध, अक्साई चिन और चीन की गतिविधियों पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Bjp MP Nishikant Dubey Calls Rahul Gandhi ‘Leader of Propaganda’, Targets Opposition
निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने चीन के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद नहीं चल रही है, जबकि वह इस विषय पर सदन में बोलना चाहते थे। दुबे ने विपक्ष और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतना कमजोर विपक्ष और “लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा” जैसा नेता उन्होंने लोकतंत्र में पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि नासमझी को घमंड में बदलकर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है। 

विज्ञापन


पढे़ं:  विधानसभा सत्र से पहले आरोप-प्रत्यारोप, नीतीश-ममता के लेकर बयानबाजी तेज

विज्ञापन

1962 के युद्ध का जिक्र
उन्होंने कहा कि सवाल चीन का है और पूरी दुनिया जानती है कि चीन पहले भारत का पड़ोसी नहीं था। उस समय नेपाल, भूटान और तिब्बत तीन बफर स्टेट थे। 1950 में तिब्बत पर चीन का नियंत्रण स्थापित होने के बाद चीन भारत का पड़ोसी बना। दुबे ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में चीन ने लगभग 38 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र, जिसमें अक्साई चिन शामिल है, पर कब्जा कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी कई सवाल अनुत्तरित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी पर भी तीखी टिप्पणी
उन्होंने आरोप लगाया कि 1969 में तत्कालीन सरकार के गृहमंत्री विद्याचरण शुक्ला ने संसद में कहा था कि चीन ने 1962 के बाद किस तरह अपने जासूसों को दूतावास के जरिए सक्रिय किया और भारत में आर्थिक तथा वैचारिक प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की। निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी पर भी तीखी टिप्पणी की। बाद में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए दुबे ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में चर्चा से बच रहा है। उनका कहना था कि यदि इस विषय पर चर्चा होती है तो कई बातें सामने आ जाएंगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed