फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ranchi RIMS RJD Lalu Prasad Yadav got his two teeth removed after severe pain

तेज दर्द से परेशान लालू प्रसाद ने निकलवाए अपने दो दांत, अब दिल्ली भेजने की तैयारी

Wed, 19 Feb 2020 02:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2020 02:46 PM IST
सार

राजेन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दांत में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद डॉक्टरों की परामर्श के बाद उन्हें डेंटल इंस्टिट्यूट रिम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके दो मोरल दांत को निकाल दिया। 

विज्ञापन
Ranchi RIMS RJD Lalu Prasad Yadav got his two teeth removed after severe pain
Lalu Prasad Yadav

विस्तार

बताया गया है कि दांत में दर्द से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बेहद परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने अपने डॉक्टरों को इस बारे में बताया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें अपने दांतों को निकलवाना होगा। 

विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव की डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि दांत निकाल देने बाद उन्हें दो दिनों तक केवल खिचड़ी खाना होगा, साथ ही कोई भी गर्म चीज खाने से परहेज करना है। उन्हें डॉक्टरों ने तीन दिन एंटीबायोटिक्स खाने की भी सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, लालू प्रसाद यादव के बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए दिल्ली के एम्स में रेफर करने की कवायद शुरू हो गई है। उनके डॉक्टर ने मेडिकल बोर्ड बनाने के लिए अधीक्षक के पास फाइल भी भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में लालू प्रसाद सजायाफ्ता कैदी हैं, इसलिए उनको इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने से मेडिकल बोर्ड उनकी जांच करेगा। इसके बाद बोर्ड की रिपोर्ट जेल और न्यायालय को भेजी जाएगी, जिसके बाद उनके आदेश लेकर ही उन्हें दिल्ली भेजा जा सकता है। 

बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था। अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा घोषित हो चुकी है। इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है।


हालांकि चाईबासा और देवघर के एक-एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है। उन पर दोरांदा कोषागार से जुड़े पांचवां मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई जारी है। दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed