फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi: Hemant Soren's air ambulance service became life-saving for patients, 94 serious patients got relief

Jharkhand: CM सोरेन की एयर एंबुलेंस सेवा बनी मरीजों के लिए जीवनदायिनी, अब तक 94 गंभीर मरीजों को मिल चुकी राहत

Mon, 10 Mar 2025 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Mar 2025 07:52 PM IST
सार

Ranchi News: झारखंड सरकार ने एयर एंबुलेंस सेवा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे सरल और सुलभ बनाया है। कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा जारी किए गए नंबर पर कॉल कर 24 घंटे इस सेवा से संबंधित जानकारी व बुकिंग कर सकता है।
 

विज्ञापन
Ranchi: Hemant Soren's air ambulance service became life-saving for patients, 94 serious patients got relief
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : X / @HemantSorenJMM

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई एयर एम्बुलेंस सेवा राज्य के गंभीर रूप से बीमार और असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस सेवा की बदौलत अब तक 94 मरीजों को समय रहते दूसरे राज्यों के प्रतिष्ठित अस्पतालों में इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राहत पहुंचाई गई है। इनमें अकेले रांची से 78 मरीज, जबकि अन्य जिलों से 11 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन

 
हर वर्ग को मिल रही मदद
यह सेवा सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस बल के घायल जवानों को भी इसका लाभ मिल चुका है। विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान घायल जवानों को एयर एंबुलेंस के जरिए उच्च स्तरीय अस्पतालों में त्वरित इलाज उपलब्ध कराया गया। यह पहल यह दर्शाती है कि सरकार सभी वर्गों की जरूरतों के प्रति सजग है और हर नागरिक की जान बचाना उसकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

 
एयर एंबुलेंस की बुकिंग अब मोबाइल कॉल पर संभव
राज्य सरकार ने इस सेवा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे सरल और सुलभ बनाया है। कोई भी व्यक्ति +91-8210594073 नंबर पर कॉल कर 24 घंटे इस सेवा से संबंधित जानकारी व बुकिंग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने बाहर के अस्पतालों में मरीजों को ले जाने के लिए 55,000 रुपये प्रति उड़ान घंटे की दर तय की है, जिससे जरूरतमंद लोग समय पर उचित इलाज प्राप्त कर सकें।
 
एयर एंबुलेंस सेवा के तय रूट और किराए

  • रांची–दिल्ली : ₹3.30 लाख
  • रांची–मुंबई : ₹4.40 लाख
  • रांची–चेन्नई : ₹3.85 लाख
  • रांची–कोलकाता : ₹1.10 लाख
  • रांची–हैदराबाद : ₹3.02 लाख
  • रांची–वाराणसी : ₹1.37 लाख
  • रांची–लखनऊ : ₹2.20 लाख
  • रांची–तिरुपति : ₹3.85 लाख

 
फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट C-90 से संभव हो रहा त्वरित इलाज
सरकार की ओर से उपलब्ध फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी–90 की मदद से एक मरीज और दो परिजन एक साथ सफर कर सकते हैं। यह सुविधा मरीजों को न केवल तेजी से इलाज तक पहुंचाने में मदद कर रही है, बल्कि जीवन रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।


 
मुख्यमंत्री की इस पहल को लेकर जनसाधारण में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यह सेवा झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में उभरी है, जिससे सैकड़ों जिंदगियों को नई उम्मीद और राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed