फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi ghatshila bypoll bjp 40 star campaigners central state leaders

Jharkhand: भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, कई दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

Tue, 14 Oct 2025 10:59 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 10:59 AM IST
सार

घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की भव्य सूची जारी की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी और अन्य वरिष्ठ नेता प्रचार की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
ranchi ghatshila bypoll bjp 40 star campaigners central state leaders
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटशिला उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 40 स्टार प्रचारकों की भव्य सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में देश और प्रदेश के दिग्गज नेताओं को शामिल कर अपनी रणनीति और मजबूत बनाई है।
विज्ञापन

सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी सहित केंद्रीय स्तर के अन्य वरिष्ठ नेता प्रचार की कमान संभालेंगे। इसके अलावा, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधुकोड़ा भी जनता के बीच प्रचार करेंगे। पार्टी का मानना है कि उनके सक्रिय प्रचार से मतदाताओं तक पार्टी के संदेश और योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : एनडीए के सभी नेताओं को जुटना था एक साथ, क्या हुआ कि राजग की प्रेस वार्ता टली


भाजपा ने इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से लिया है। स्टार प्रचारकों की इस सूची के माध्यम से पार्टी की तैयारी, रणनीति और चुनावी नेतृत्व की सक्रियता का संदेश मतदाताओं तक पहुँचाया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से जनता में विश्वास बढ़ेगा और पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने की संभावना और मजबूत होगी।

जानकार बताते हैं कि भाजपा की यह रणनीति घाटशिला में सघन प्रचार के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को अपनी नीतियों, विकास योजनाओं और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार करने में मदद मिलेगी। पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से इस सीट पर जीत के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed