Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi-air-quality-worsens-after-diwali-aqi-reaches-193-in-several-areas

झारखंड: रांची में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, पीएम 2.5 के महीन कण बने हवा के सबसे बड़े दुश्मन

Mon, 09 Nov 2026 04:08 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Nov 2026 04:08 PM IST
सार

दीपावली के जश्न और आतिशबाजी के बाद रांची की हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। सात नवंबर को 142 से 152 के बीच रहा औसत एक्यूआई नौ नवंबर को बढ़कर कई इलाकों में 193 तक पहुंच गया। सेक्टर-2, दीपाटोली और कोकर समेत कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।

विज्ञापन
ranchi-air-quality-worsens-after-diwali-aqi-reaches-193-in-several-areas
दीपावली के बाद बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के जश्न और आतिशबाजी के बाद रांची की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों के उपलब्ध आंकड़े प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। सात नवंबर को रांची में एक्यूआई का स्तर मध्यम श्रेणी में था, जबकि नौ नवंबर को शहर के कई इलाकों में यह 193 तक पहुंच गया। कुछ स्थानों पर हवा की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर स्तर पर दर्ज की गई।  
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, सात नवंबर को रांची का दैनिक औसत एक्यूआई 142 से 152 के बीच था। आठ नवंबर को यह बढ़कर 156 से 164 के स्तर पर पहुंच गया। नौ नवंबर को अलग-अलग समय पर दर्ज रियल टाइम आंकड़ों में एक्यूआई 163 से 189 के बीच रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर और अधिक दर्ज किया गया। सेक्टर-2 में एक्यूआई 193, दीपाटोली में 191, धुमसाटोली और गांधी नगर कॉलोनी में 189 तथा कोकर चौक में 186 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, पीएम2.5 राजधानी की हवा में प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है। पटाखों से निकलने वाला धुआं और महीन कण वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं। नवंबर में तापमान में गिरावट और हवा की गति कम होने से भी प्रदूषक कण वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। रात और सुबह के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस होने की आशंका है। तापमान कम होने और हवा का फैलाव सीमित रहने से सूक्ष्म कण जमीन के नजदीक जमा हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में धूप निकलने और वातावरण में हलचल बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। पीएम2.5 के सूक्ष्म कण सांस के जरिए फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं। इसका असर विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। 


ये भी पढ़ें-  बिहार: सरकारी स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, ACS ने दिया निर्देश; किस योजना से होगा भवनों का निर्माण?

रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के सीनियर चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे लोगों को सुबह जल्दी और देर शाम बाहर अधिक समय बिताने तथा खुले में भारी शारीरिक गतिविधियों से परहेज करना चाहिए हालांकि, उपलब्ध आंकड़े दीपावली के बाद प्रदूषण बढ़ने का रुझान दिखाते हैं लेकिन इस अवधि में प्रदूषण के लिए केवल आतिशबाजी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वाहनों से निकलने वाला धुआं, धूल और मौसम की स्थिति भी हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed