फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   pro. stephen marandi joins jvm

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, जेवीएम में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री

Fri, 04 Apr 2014 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Apr 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
pro. stephen marandi joins jvm

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रो स्टीफन मरांडी कांग्रेस छोड़ झारखंड विकास मोरचा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने गुरूवार को दुकमा में झारखंड विकास मोरचा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। उनके साथ लगभग एक हजार समर्थक भी झारखंड विकास मोरचा में शामिल हो गए हैं।

झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रो स्टीफन मरांडी 1978 से राजनीति कर रहे हैं। उनका झाविमो में आना झारखंड की राजनीति के लिए टर्निग प्वाइंट साबित होगा।         

आनेवाले दिनों में इसका असर राज्य के दूसरे इलाकों में भी दिखेगा और गुणात्मक रूप से झाविमो मजबूत होगा तथा झारखंड की सभी 14 सीटों पर  अपनी जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन


मौके पर प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि राज्य का भला झारखंड विकास मोरचा ही कर सकती है। राष्ट्रीय पार्टियां इस मामले में फ्लॉप हैं। स्थानीय समस्याओं को वे नजरअंदाज करती हैं। ऐसे दलों में केंद्र की ही गणोश परिक्रमा करनी होती है, जो उनके लिए संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed