फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   President Murmu Jharkhand visit rescheduled to Tuesday

President Visit: राष्ट्रपति मुर्मू के झारखंड दौरे में बदलाव, अब सोमवार नहीं इस दिन आ सकती हैं महामहिम

Mon, 14 Nov 2022 05:22 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 05:22 AM IST
सार

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी यात्रा के संशोधित कार्यक्रम का इंतजार है।

विज्ञापन
President Murmu Jharkhand visit rescheduled to Tuesday
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Twitter/President Of India

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और अब वह मंगलवार को यहां आ सकती हैं। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति सोमवार को नहीं आ रहीं हैं। साथ ही राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी यात्रा के संशोधित कार्यक्रम का इंतजार है।

विज्ञापन


इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल सोमवार दोपहर देवघर हवाई अड्डे पहुंचेंगीं और बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगीं। देवघर प्रशासन ने उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का देवघर दौरा रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रपति मंगलवार को रांची के मोराबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के राजकीय समारोह में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के अवसर पर उनके खूंटी जिले में बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु जाने की संभावना है। रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति खूंटी जा रही हैं लेकिन उनका मोराबादी मैदान का दौरा रद्द कर दिया गया है। 


हालांकि, राष्ट्रपति के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद राज्य के पहले दौरे को लेकर रविवार को तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।  ॉएक अधिकारी ने कहा कि रांची हवाईअड्डे से राजभवन तक की सड़कों की सफाई की गई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गई, डिवाइडर पर नए सिरे से पेंट किया गया और अनावश्यक बैनर और होर्डिंग हटा दिए गए। रांची के अतिरिक्त नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि राजभवन के पास सब्जी बाजार सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed