{"_id":"5d030845bdec226dba2d0ca3","slug":"police-questions-jvm-mla-pradip-yadav-in-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : जेवीएम विधायक प्रदीप यादव से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : जेवीएम विधायक प्रदीप यादव से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने की पूछताछ
Fri, 14 Jun 2019 08:08 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 14 Jun 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदीय यादव जेवीएम विधायक (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के विधायक प्रदीप यादव ने यौन उत्पीड़न मामले में साइबर थाने जाकर बयान दर्ज कराया है। बयान दर्ज कराने के बाद यादव ने बताया कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। समय आने पर सब साफ हो जाएगा। यादव ने कहा कि थाने से मुझे नोटिस मिला था उसी संदर्भ में मैंने बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदीप यादव पर लोकसभा चुनाव के दौरान 3 मई को उन्हीं की पार्टी की एक महिला नेता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए देवघर महिला थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद प्रदीप यादव को पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि 20 अप्रैल को देवघर के मोहनपुर में महागठबंधन के सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रदीप यादव ने उन्हें फोन कर होटल बुलाया, जहां उनके साथ गलत काम किया। महिला ने आगे बताया कि उन्होंने पहले इस बात को जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के सामने रखा था, लेकिन प्रदीप यादव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, उन्हें कानून की शरण में जाना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है। उन्होंने पूरे प्रकरण पर उच्चस्तरीय और निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की।