फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   pm modi is insurance agent said babulal marandi

'बीमा कंपनी के एजेंट हैं प्रधानमंत्री मोदी'

Wed, 13 May 2015 01:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 May 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
pm modi is insurance agent said babulal marandi

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया है। बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी को बीमा कंपनी का एजेंट बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो योजनाएं केंद्र सरकार चला रही हैं वो पहले से ही चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी सरकार की बीमा योजनाओं का प्रचार-प्रसार इस तरह कर रहे हैं कि जैसे कोई बीमा कंपनी का एजेंट अपनी बीमा योजनाओं का घर-घर जा कर प्रचार-प्रसार करता है। जो काम बीमा कंपनियां करती हैं वहीं मोदी कर रहे हैं।

विज्ञापन

अब एजेंट बन कर क्या काम करेंगे मोदी

pm modi is insurance agent said babulal marandi

झारखंड के दुमका में पत्रकारों से मुखातिब पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मरांडी ने कहा कि मोदी लोकसभा में किए अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए। सौ दिन में विदेशों से कालाधन लाने की बात मोदी के पीएम बनते ही हवा हो गई। बाबूलाल ने कहा कि अब मोदी बीमा कंपनियों के एजेंट का काम कर रहे हैं।

वहीं उन्होंने झारखंड की बीजेपी सरकार के सीएम रघुवर दास पर भी खूब हमले किए। कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनता से कहा कि अगर वे चुनाव जीत गए तो जनता का दास बन कर प्रदेश के लिए काम करेंगे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद लगता है रघुवर जनता के दास नहीं बल्कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दास बन गए हैं।

बाबूलाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं और प्रदेश की संपत्तियों को केंद्र को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलगांव को कोल इंडिया को देने की त्यारी कर रही है लेकिन वे ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। इसके विरोध में झारखंड विकास मोर्चा प्रदेशभर में आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed