{"_id":"6aed66c5e46b3ff7960e4560","slug":"pm-modi-asks-arjun-munda-about-mother-health-asian-para-games-2026-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मां का हाल पूछकर पीएम मोदी ने जीता अर्जुन मुंडा का दिल, भावुक होकर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मां का हाल पूछकर पीएम मोदी ने जीता अर्जुन मुंडा का दिल, भावुक होकर जताया आभार
Fri, 06 Nov 2026 11:05 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:05 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनकी बीमार मां का हालचाल पूछा। पीएम की इस आत्मीयता से अर्जुन मुंडा भावुक हो गए और उन्होंने आभार जताया। कार्यक्रम में एशियाई पैरा खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा अपनी माता जी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से उनकी माताजी के स्वास्थ्य का हालचाल पूछकर उन्हें भावुक कर दिया। मौका नई दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित सम्मान और संवाद कार्यक्रम का था। इस गरिमामय समारोह में एशियाई पैरा खेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की गई।
पीएम मोदी समारोह में अर्जुन मुंडा से मुखातिब हुए और मां की सेहत के बारे में पूछा। अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा दो साल से बीमार हैं। हाल में, अर्जुन मुंडा का एक फोटो वायरल हुए था, जिसमें वह अपनी बीमार मां को अस्पाताल में बांसुरी सुना रहे हैं और वे उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं।
प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत सरोकार पर जताया आभार
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस पल को बेहद भावुक और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि देश के इतने बड़े राष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों के बीच प्रधानमंत्री का किसी सहयोगी की मां के कुशलक्षेम की जानकारी लेना उनके सहज और संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है। अर्जुन मुंडा के अनुसार, देश का शीर्ष नेतृत्व जिस तरह हर व्यक्ति से भावनात्मक स्तर पर जुड़ता है, वह अनुकरणीय है। दिल से आभार।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ियों ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान
एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय दल ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय एथलीटों ने प्रतियोगिता में कुल 114 पदक हासिल किए, जिनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। इस ऐतिहासिक अभियान के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए पांच विश्व रिकॉर्ड और नौ एशियाई रिकॉर्ड ध्वस्त किए।
तीरंदाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और महिला शक्ति
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजी टीम की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। भारतीय तीरंदाजों ने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर एशियाई पैरा खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कराया। प्रतियोगिता में देश की महिला खिलाड़ियों ने भी अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। भारतीय दल में शामिल 56 महिला एथलीटों में से 34 ने पदक जीतकर बेटियों के मजबूत आत्मविश्वास और अटूट दृढ़ संकल्प को सिद्ध किया है।
पैरा खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने का संकल्प
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रेखांकित करते हुए अर्जुन मुंडा ने देश में पैरा खेलों के ढांचे को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण, आधुनिक खेल उपकरण और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। इससे आने वाले समय में देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और भी बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।