फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Pakistan Zindabad slogans raised in Hazaribagh Jharkhand

Jharkhand Viral Video : हजारीबाग में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 62 पर केस दर्ज

Sun, 22 May 2022 12:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 22 May 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Zindabad slogans raised in Hazaribagh Jharkhand
लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे - फोटो : वीडियो ग्रैब

झारखंड में पंचायत चुनाव में समिति सदस्य की जीत का जश्न मनाते कुछ लोगों ने जुलूस के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। घटना का वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने 62 लोगों पर केस दर्ज किया है, जिनमें 12 लोग नामजद हैं।

विज्ञापन


शिलाडीह में पंचायत समिति सदस्य चुनी गईं अमीना खातून की जीत पर शनिवार को निकले जुलूस की यह घटना बताई गई है। इसका वीडियो जांच के लिए भेजा गया है। हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि वीडियो सही मिला तो नारे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यहां चार चरण में पंचायत चुनाव हो रहे हैं, दो चरण पूरे हो गए हैं, 24 व 27 मई को बाकी दो चरण हैं। पहले चरण के परिणाम पिछले हफ्ते आए, जिसमें अमीना खातून विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन


पिछले महीने भी हुई थी ऐसी ही घटना
इन्हीं चुनाव में 21 अप्रैल को गिरिडीह में भी ऐसी ही घटना हुई। नामांकन के समय पाकिस्तान समर्थक नारा लगाते ग्राम पंचायत प्रमुख व उसके दो समर्थक गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed