फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Over 1 lakh respond to Jharkhand CM Hemant Soren Twitter poll on NEET-JEE exams

झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन ने नीट-जेईई परीक्षाओं पर कराया ट्विटर पोल, 1.7 लाख से अधिक लोगों ने रखी राय

Sun, 30 Aug 2020 07:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 30 Aug 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Over 1 lakh respond to Jharkhand CM Hemant Soren Twitter poll on NEET-JEE exams
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को नीट व जेईई परीक्षाओं पर छात्रों की राय लेने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोल कराया। इस पोल में 1.7 लाख से अधिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बता दें कि जेईई व नीट की परीक्षाओं में पांच शहरों में 40 केंद्रों पर 45,000 से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं अपने सभी युवा इंजीनियर और डॉक्टर मित्रों से विशेष रूप से पूछना चाहता हूं और प्रतिक्रिया चाहता हूं कि क्या #JEENEET परीक्षा स्थगित होने पर छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा?' वहीं, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, ' देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में प्रतिदिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। यह संख्या 78 हजार पहुंच चुकी है। ऐसे में संक्रमण काल में सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा लाखों बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस बात का ध्यान केंद्रीय शिक्षा मंत्री को रखना चाहिए।'
विज्ञापन

 

45 हजार से अधिक छात्रों के उपस्थित होने की संभावना
झारखंड से 45 हजार से अधिक छात्र दोनों परीक्षाओं के लिए उपस्थित होंगे। लगभग 23,000 छात्र जेईई मेंस जबकि 22 हजार नीट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। परीक्षा पांच शहरों रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और जमशेदपुर के 40 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। रांची में अधिकतम 25 केंद्र हैं। संबंधित शहरों के जिला प्रशासन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। रांची में प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिग और स्वच्छता सहित सभी कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।


मुख्यमंत्री सोरेन ने की थी जेईई व नीट परीक्षा स्थगित करने की मांग 
बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री सोरेन ने जेईई व नीट परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को सितंबर माह में कराने को लेकर विरोध जारी है। देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। 

17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना प्रवेश पत्र किया डाउनलोड
इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई और नीट परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है। निशंक ने कहा था, 'राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों ने मुझे बताया कि सात लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है, जबकि 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने नीट परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है।' 

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण ये परीक्षाएं पहले ही दो बार स्थगित जा चुकी हैं। जेईई मेन्स परीक्षा मूल रूप से 7-11 अप्रैल को आयोजित होनी थी, लेकिन इसे 18-23 जुलाई के लिए टाल दिया गया था। नीट परीक्षा मूल रूप से 3 मई को आयोजित होनी थी लेकिन इसे 26 जुलाई के लिए टाल दिया गया था। इन परीक्षाओं को एक बार फिर सितंबर के लिए टाल दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed