{"_id":"655efe3321e19467dd0b6823","slug":"one-crpf-jawan-has-been-injured-in-an-ied-blast-in-chaibasa-jharkhand-latest-news-update-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: चाईबासा में IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल, इलाज के लिए रांची भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: चाईबासा में IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल, इलाज के लिए रांची भेजा गया
Thu, 23 Nov 2023 12:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल हो गया है। उसे निकालकर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जंगलों में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) फटने से सीआरपीएफ का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (174 बटालियन) के कॉन्स्टेबल की पहान हफीजुर रहमान के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादियों) द्वारा लगाए गए आईईडी में मुफस्सिल के हेसाबंध गांव के पास जंगल में विस्फोट हुआ। इस दौरान सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के सुरक्षाकर्मियों की एक टीम लाल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। घायल जवान की हालत स्थिर बताई गई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले हफ्ते गोइलकेरा के एक जंगल में आईईडी विस्फोट में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।