झारखंडः नक्सलियों ने पुलिस दल पर की गोलीबारी, एक कांस्टेबल और दो आम नागरिकों की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल और दो आम नागरिकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ उस वक्त हुई जब जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्च अभियान के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी।
इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन नक्सली भाग निकले। फिलहाल, इलाके में सर्च अभियान जारी है।चाईबासा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली एक स्थानीय नागरिक के घर में छिपे थे, पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया।
One Police Constable and a civilian lost their lives after naxals opened fire at a police team in Karaikela police station area. Naxals were hiding in a civilian's house. Search operation is going on: Indrajeet Mahatha, Chaibasa Superintendant of Police #Jharkhand
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 31, 2020