{"_id":"446723b532e80e709153d3d2df191971","slug":"new-pattern-of-jharkhand-psc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड पीएससी परीक्षा के पैटर्न में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड पीएससी परीक्षा के पैटर्न में बदलाव
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 06 Sep 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम बदलने का फैसला किया है। जेपीएससी की छठी प्रतियोगिता परीक्षा से यह नया पैटर्न लागू होगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने सोमवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।
यह है नया पैटर्न व पाठ्यक्रम
पहला क्वालीफाइंग पेपर होगा। इसमें 50-50 नंबर का अंग्रेजी और हिंदी का पेपर होगा। कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए 30 नंबर लाने अनिवार्य होंगे।
दूसरा पेपर लैंग्वेज व लिटरेचर का होगा इसमें 100 नंबर के इस पेपर में हिंदी, उर्दू, संस्कृत, उडिय़ा, बांग्ला व अंग्रेजी के अलावा नौ क्षेत्रीय भाषाओं में से किसी एक की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
तीसरा पेपर जनरल स्टडी का होगा, जो 200 अंकों का होगा। इसमें इतिहास और भूगोल से जुड़े प्रश्न होंगे।
चौथा पेपर भी जनरल स्टडी का होगा, जो 200 अंकों का होगा। इसमें भारतीय संविधान, राजनीति शास्त्र से जुड़े प्रश्न होंगे।
पांचवां पेपर भी जनरल स्टडी का होगा, जो 200 नंबर का होगा। इसमें इंडियन इकोनॉमी, ग्लोबलाइजेशन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जुड़े प्रश्न होंगे।
छठा पेपर जनरल साइंस का होगा, जो 200 नंबर का होगा। इसमें जनरल साइंस, इनवायरमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट से जुड़े प्रश्न होंगे।
सातवां पेपर पर्सनालिटी टेस्ट का होगा, जो 100 नंबर का होगा। कुल प्रतियोगिता परीक्षा 1000 मार्क्स की होगी।