{"_id":"90c2446b7e9fb8fa47e754e5f3db7742","slug":"naxals-children-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने आवासीय स्कूलों से मांगे 10-10 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने आवासीय स्कूलों से मांगे 10-10 बच्चे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Jul 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में झारखंड के लोहरदगा और गुमला से नक्सली 40 बच्चों को अपने साथ ले गए थे। फिलहाल इन बच्चों को वापस लाने के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन
पुलिस अभी इस सर्च अभियान में जुटी ही थी कि नक्सलियों ने अब बिशुनपुर, डुमरी व चैनपुर प्रखंड के पहाड़ी इलाकों में संचालित आवासीय स्कूलों से 10-10 बच्चे मांगे हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों ने धमकी दी है कि अगर उन्हें 10-10 बच्चे नहीं मिले तो स्थानीय लोगों और शिक्षकों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। नक्सलियों के ऐसे ऐलान के बाद के शिक्षक डरे हुए हैं और कई बच्चे हॉस्टल छोड़ कर अपने घर चले गये हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार को 100-150 की संख्या में माओवादियों का दस्ता बिशुनपुर के जोभीपाट गांव में संचालित आदिम जनजाति आवासीय स्कूल पहुंचा।
उन्होंने सभी शिक्षकों व बच्चों को स्कूल के बाहर बुलाया। उनसे हाथ मिलाया और पानी मांगा। माओवादियों ने शिक्षकों से कहा कि हमें 10-15 दिन के अंदर 10 बच्चे चाहिए। डर से शिक्षकों ने कुछ जवाब नहीं दिया। कहा कि अभी प्राचार्य नहीं हैं। माओवादियों ने कहा कि हम कुछ नहीं जानते, एक सप्ताह बाद हमारे आदमी आयेंगे। दस्ता में भेजनेवाले 10 बच्चों की सूची देनी है। इसके बाद बताया जायेगा कि बच्चों को कब देना है। इसके बाद सभी माओवादी वहां से निकल गये।