फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxalite Firoz Ansari, carrying a reward of Rs 5 lakh, arrested in Gumla, arms and cartridges recovered

Jharkhand: गुमला में 5 लाख का इनामी नक्सली फिरोज अंसारी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Tue, 24 Jun 2025 09:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 09:07 PM IST
सार

झारखंड के गुमला जिले में मंगलवार को पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त कार्रवाई में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली फिरोज अंसारी गिरफ्तार हुआ। वह जेजेएमपी संगठन से जुड़ा है और हत्या, अपहरण, गोलीबारी सहित 11 गंभीर मामलों में वांछित था। 
 

विज्ञापन
Naxalite Firoz Ansari, carrying a reward of Rs 5 lakh, arrested in Gumla, arms and cartridges recovered
5 लाख का इनामी नक्सली फिरोज अंसारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के तहत मंगलवार को गुमला जिले में बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा जंगल से पांच लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक .303 बोर की रायफल और 200 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। इस संबंध में गुमला एसपी हरीस बिन जमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) का सुप्रीमो रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में झारखंड जगुआर, क्यूआरटी और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम बनाकर इलाके में सघन छापेमारी की गई।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान नक्सली भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर एक संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान फिरोज अंसारी (पिता – कलीम अंसारी, निवासी – रूबेद, थाना – जोबांग, जिला – लोहरदगा) के रूप में हुई। फिरोज अंसारी पर हत्या, अपहरण, गोलीबारी और विध्वंस जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं से जुड़े कुल 11 मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी नक्सली नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी है और उसके अन्य साथियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed