{"_id":"2dfd2e398b6e34e7fe0d176d9e2f290d","slug":"naxal-jharkhand-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन बढ़ाने के नाम पर 40 बच्चों को साथ ले गए नक्सली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन बढ़ाने के नाम पर 40 बच्चों को साथ ले गए नक्सली!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में नक्सलियों ने अपने संगठन को बढ़ाने के नाम पर 40 बच्चों को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
इनमें लोहरदगा के करीब 25, जबकि गुमला के 15 बच्चे नक्सलियों के कब्जे में हैं।
डीआइजी प्रवीण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलियों की ओर से बच्चों को ले जाये जाने की खबर के बाद दोनों जिलों में अभियान शुरू किया गया था।
डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस गांवों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत काम कर रही है। जिन बच्चों को नक्सली अपने साथ ले गये हैं, उनके नाम और पिता के नाम की सूची पुलिस के पास हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों को कहा गया है कि वे किसी तरह अपने बच्चों को वापस बुला लेते हैं, तो उनकी शिक्षा की व्यवस्था पुलिस करेगी।