फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   murdered and buried three members of the same family in chaibasa jharkhand, four arrested

झारखंड: चाईबासा में सनसनीखेज घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दफनाया, चार गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 03:21 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Nov 2021 03:21 PM IST
सार

मामले में प्रभारी अनुमंडल अधिकारी दिलीप खलखो ने बताया कि बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर बंदगांव पुलिस ने तीनों लाशों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में सालेम डांगा (40), उसकी पत्नी बेलानी डांगा (40) और 13 वर्षीय पुत्री शामिल है।

विज्ञापन
murdered and buried three members of the same family in chaibasa jharkhand, four arrested
सांकेतिक तस्वीर (हत्या) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंदगांव थाना क्षेत्र के पोडेंगेर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। इसके बाद शवों को रातो रात कोयल कारो नदी घाट में दफना दिया गया। प्रभारी अनुमंडल अधिकारी दिलीप खलखो ने बताया कि बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर बंदगांव पुलिस ने तीनों लाशों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों में सालेम डांगा (40), उसकी पत्नी बेलानी डांगा (40) और 13 वर्षीय पुत्री शामिल है। सालेम की दो पुत्रियां अपनी मौसी के घर गई हुई थीं इसलिए उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि तीनों की हत्या चाकू से गला रेत कर की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम से ही तीनों लापता थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव के मार्क्स डांगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को तीनों के शव बरामद करा दिये।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के दूर के रिश्तेदार अगस्तिन होरो ने बताया कि मृतक की दो पुत्रियां अपनी मौसी के घर गई थीं जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खलखो ने बताया कि अब तक की जांच में प्रथम दृष्ट्या हत्या का कारण आपसी दुश्मनी प्रतीत होता है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed