सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझाने में पुलिस हुई फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की लटमा नदी में मिली थी एक लड़की की सिरकटी लाश। अभी तक पुलिस ये पता लगाने में नाकाम रही है कि आखिर ये लाश किसकी है।
पुलिस को अभी तक ये भी नहीं पता चला है कि आखिर इस लड़की का कत्ल किसने और क्यों किया है। सिटी एसपी अनूप बिरथरे ने कहा है कि आस पास के सभी थानाक्षेत्रों को सतर्क कर दिया गया है।
पुलिस को अभी तक लड़की का सिर भी नहीं मिला है, हालांकि एक धारदार हथियार ज़रूर नदी से मिला है जिसको आलाकत्ल माना जा रहा है।
सिरकटी लाश मिलने से हडकंप
पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या करने से पहले उसके साथ रेप भी किया गया है। लड़की की लाश बिना कपड़ों के तैर रही थी जिसे देख कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि लड़की का सिर पुलिस को नहीं मिला जिसकी तलाश की जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी निशा मुमरू ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, अभी ये पता लगाना बाकी है कि ये लड़की है कौन।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाके में छापेमारी की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश जारी है कि लड़की के कातिल कौन हैं? क्या वो एक से ज्यादा हैं?
पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया और जांच की कोशिशें कीं लेकिन कुत्ते संभवत: पानी के कारण कुछ खास नहीं कर पाए।