फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   mob beat four policemen mistaking them as forest officers

झारखंड: भीड़ ने की चार पुलिसकर्मियों की पिटाई, 10 गिरफ्तार, दबिश जारी

Sun, 12 Sep 2021 11:51 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड) Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Sep 2021 11:51 PM IST
सार

घायल पुलिसकर्मियों को मनातु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया है। इस हमले में कर्मियों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
mob beat four policemen mistaking them as forest officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में भीड़ ने चार पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इस मामले में एक महिला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया और अन्य लोगों को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार रात को भीड़ ने एक अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों को वन अधिकारी समझकर उनकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बताया अधिकारी की गाड़ी से एक ग्रामीण घायल हो गया था इसके बाद ये घटना घटी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मनातू थाना प्रभारी पंकज कुमार अपने पुलिसकर्मियों के साथ एक आरोपी महिला को अदालत में पेश कर अपनी जीप में लौट रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने माना कि यह वही वन विभाग का वाहन था जो दुर्घटना में शामिल था। इसके बाद सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed