{"_id":"63782b4c221aae55ec06f03c","slug":"mine-subsidence-in-jharkhand-no-casualty-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand : झारखंड के धनबाद में खदान धंसी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand : झारखंड के धनबाद में खदान धंसी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Sat, 19 Nov 2022 06:33 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, धनबाद।
पीटीआई, धनबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:33 AM IST
सार
इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का दावा था कि अवैध खनन के चलते यह घटना हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के धनबाद जिले में राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर एक आउटसोर्सिंग खनन परियोजना स्थल में शुक्रवार को खदान धंसने की सूचना मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के मुगमा कोलियरी क्षेत्र में कपासरा आउटसोर्सिंग परियोजना में दिन के दौरान धंसाव की यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद जिला प्रशासन की एक टीम ने मौका मुआयना भी किया।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का दावा था कि अवैध खनन के चलते यह घटना हुई है। निरसा अंचल अधिकारी (सीओ) अमृता कुमारी ने धनबाद उपायुक्त (डीसी) संदीप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि ईसीएल प्रबंधन को सभी उपाय करने का निर्देश दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। कोयला कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों की सुरक्षा के लिए सबसिडेंस एरिया को रिबन से घेर दिया। कपासरा कोलियरी के प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि घटना के बाद, पूरे खदान क्षेत्र को बंद कर दिया गया और अवैध खनन को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।