फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Military corruption accused in high office of ranchi IIM

सेना के भ्रष्टाचार का आरोपी IIM में उच्च पद पर

Sun, 21 Jun 2015 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jun 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
Military corruption accused in high office of ranchi IIM

नव निर्मित रांची आईआईएम में एक नियुक्ति को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। आईआईएम रांची में जिस व्यक्ति को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है उन पर सेना के चर्चित अगस्ता वेस्ट लैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद आइआईएम प्रबंधन ने रिपोर्ट बनाकर सेना को भेज दी है। बताया जाता है कि आरोपी अधिकारी पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर रखा है, तीन महीने पहले उन्हें जांच के लिए बुलाया भी गया था। हालांकि अब सभी पक्ष अब बात एक दूसरे पर डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मामला जुड़ा है झारखंड के रांची में कुछ समय पहले तैयार हुए आईआईएम का। जहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बनाए गए हैं रिटायर्ड बिग्रेडियर वीएस सैनी। अप्रैल में पद संभालने वाले सैनी पर सेना में नौकरी के दौरान अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें उनके खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। उनकी आईआईएम में तैनाती के बाद उनके खिलाफ सीबीआई जांच का मामला उठा तो आईआईएम प्रबंधन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज दिया। सैनी ने भी मामले में अपना जवाब भेज दिया है। हालांकि इस मुद्दे पर न सैनी खुलकर बोलने को तैयार हैं न ही आईआईएम प्रबंधन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed