{"_id":"93ef187157a17427311942a3a5cda76f","slug":"maoists-kill-5-gumla-lohardaga-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों को बच्चे न सौंपने पर 5 का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों को बच्चे न सौंपने पर 5 का कत्ल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Jul 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गुमला और लोहरदगा में माओवादियों ने पांच लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से माओवादियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों से उनके बच्चों को अपने दल में शामिल करने की मांग की थी। इस बात पर विवाद के चलते माओवादियों ने पांच लोगों की हत्या कर दी है।
टीओआई की खबर के मुताबिक इस बारे में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है इसके अलावा अभी तक मृतकों के शव भी नहीं मिले हैं।
पुलिस ने शवों की खोजने के लिए दोनों जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के अऩुसार मृतकों में तीन लोग गुमला के रहनेवाले हैं जबकि दो लोग लोहरदगा के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस को अपने सूत्रों से ही इस पूरी घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
डीआईजी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि ये एक बेहद ही बीहड़ इलाका है और यहां से मृतकों के शवों को लाना इतना आसान नहीं है। इसीलिए हमने सर्च अभियान जारी किया है और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हम शवों को जल्द से जल्द बरामद कर लें।
विज्ञापन
पुलिस के मुतबिक स्थानीय लोग डरे हुए हैं और इसीलिए कोई शिकायत दर्ज नहीं करा रहा है। अभी कुछ ही दिन पहले माओवादी गुमला और लोहरदगा से 40 बच्चों को अपने साथ ले गए थे। माओवादियों ने एक बैठक में ग्रामीणों को हर घर से एक लड़का या लड़की माओवादियों के साथ भेजने को कहा था। कुछ बच्चों को माओवादी अपने साथ जबरदस्ती भी ले गए थे।
पुलिस के मुतबिक पिछले 10 दिन में माओवादी 40 से भी ज्यादा बच्चों को अपने साथ ले जा चुके हैं। और इन बच्चों को अपने साथ शामिल करने के लिए ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। इन 40 बच्चों में कम कम से कम 15 लड़कियों के भी ले जाए जाने की खबर मिली है।
माओवादियों ने इन इलाकों में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं क्योंकि पुलिस लगातार इन इलाकों में अभियान चला रही है और माओवादी लीडरों को गिरफ्तार कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बच्चों को माओवादियों के कब्जे से छुड़ा लिया जाए। इसके लिए पुलिस ने स्पेशल सर्च अभियान भी जारी किया हुआ है।