{"_id":"653d35419c0fdde9c80a8b52","slug":"maoist-wanted-in-78-police-cases-arrested-in-jharkhand-latehar-latest-news-update-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 मामलों में वांछित माओवादी लातेहार में गिरफ्तार, एनआईए को भी थी तलाश; आठ लाख का इनाम भी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 मामलों में वांछित माओवादी लातेहार में गिरफ्तार, एनआईए को भी थी तलाश; आठ लाख का इनाम भी था
Sat, 28 Oct 2023 09:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, लातेहार
पीटीआई, लातेहार
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:52 PM IST
सार
एसपी ने कहा कि अघनु की गिरफ्तारी से माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। वह 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकाईयां मोड़ पर पुलिस टीम पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके बाद अब रवींद्र गंझू के दस्ते में पांच-छह उग्रवादी ही बचे हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को आठ लाख रुपये के इनामी एक वरिष्ठ माओवादी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) का सब-जोनल कमांडर अघनु गंजू लातेहार, गुमला, लोहरदगा और रांची जिलों के 15 पुलिस स्टेशनों में दर्ज 78 मामलों में वांछित था। अघनु को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनआईए को भी उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे चंदवा थाना क्षेत्र के बेतार जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि अघनु को सीपीआई (माओवादियों) के क्षेत्रीय प्रमुख रवींद्र गंजू का दाहिना हाथ माना जाता था।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि अघनु की गिरफ्तारी से माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। वह 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकाईयां मोड़ पर पुलिस टीम पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके बाद अब रवींद्र गंझू के दस्ते में पांच-छह उग्रवादी ही बचे हैं।
विज्ञापन