Jharkhand: चतरा में माओवादी सब-जोनल कमांडर गिरफ्तार, दो आईईडी और 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद
Jharkhand: एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बबन भोक्ता उर्फ बबन जी नाम के माओवादी को राजधानी रांची से दो सौ किलोमीटर दूर प्रतापपुर इलाक के नौकाडीह गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के चतरा जिले से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से आईईडी और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बबन भोक्ता उर्फ बबन जी नाम के माओवादी को राजधानी रांची से दो सौ किलोमीटर दूर प्रतापपुर इलाक के नौकाडीह गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने कहा कि उसके पास से दो आईईडी, 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया गया है।
एसपी ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि बबन संगठन का विस्तार करने और कुछ अभियानों को अंजाम देने के इरादे से नौकाडीह गांव में अपने घर आया है।
उन्होंने बताया कि एक विशेष टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू सब-जोनल कमांडर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कहा कि बबन पिछले 12 वर्षों से संगठन में सक्रिय था और पांच मामलों में वांछित था।
हजारीबाग: कुएं में गिरने से दो नाबालिग भाइयों की मौत
वहीं, राज्य के हजारीबाग जिले में शनिवार को एक कुएं में गिरने से दो नाबालिग भाईयों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रतन चोठे ने बताया कि घटना धनवार में उस वक्त हुई, जब शुभम कुमार (12 वर्षीय) और उसका छोटा भाई उज्ज्वल कुमार (8 वर्षीय) बकरियों के लिए पानी लाने के लिए कुएं पर गए और फिसलकर उसमें गिर गए। इसके बाद ग्रामीणों ने लड़कों को कुएं से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि नाबालिगों को बरही अनुमंडल के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।