फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   manipulation in ranchi municipality election voting

रांची निकाय चुनावः वोट में हुई गड़बड़ी

Tue, 16 Apr 2013 01:07 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Apr 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
manipulation in ranchi municipality election voting

रांची नगर निगम चुनाव में मतगणना के बाद डाले गए कुल वोट और प्रत्याशियों को मिले वोटों की कुल संख्या में अंतर सामने आया है।

विज्ञापन


मतदान के बाद पीठासीन पदाधिकारी की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गयी रिपोर्ट में दर्ज मतदान के आंकड़े और मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारियों की रिपोर्ट में दर्ज प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या अलग-अलग है।
विज्ञापन


रांची में आठ अप्रैल को नगर निकाय चुनाव हुए थे, जिसके परिणाम ग्यारह अप्रैल को घोषित कर दिए गए थे। चुनाव में पड़े वोट और प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या में अंतर पाया गया है। कुछ वार्ड में चुनाव में पड़े मत अधिक हैं तो कुछ वार्ड में प्रत्याशियों को मिले वोट मतदान के मुकाबले अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है अंतर
चुनाव के बाद 49 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें से छह वार्डों में पीठासीन पदाधिकारी की रिपोर्ट में दिये गये मतदान के आंकड़े से ज्यादा मतों की गिनती की गई है। वहीं, 26 वार्ड ऐसे हैं जिनमें कम मतों की गिनती की गई है। 17 वार्डों में मतदान आंकड़ों में कोई अंतर नहीं है।

क्या हो सकती है वजह
बाताया जाता है कि इस तरह का अंतर वोट के रिजेक्ट होने पर हो सकता है, लेकिन रांची नगर निगम चुनाव के इवीएम में वोट रिजेक्ट करने की सुविधा नहीं है।

दूसरी संभावना यह बनती है कि अगर वोटर मेयर और पार्षद प्रत्याशी में से किसी एक को ही वोट करे, तो कुल वोट की संख्या और प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या में अंतर आ सकता है।


ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है कि जब तक वे दो बार इवीएम में बटन दबने की आवाज ना सुन लें, तब तक वोटर को बाहर निकलने की अनुमति न दें।

वोटों में अंतर तब भी संभव है जब पीठासीन पदाधिकारी इवीएम का स्टॉप बटन दबा दे, लेकिन उसके बाद भी उसी मशीन से वोटिंग जारी रखे। इस स्थिति में वोट रजिस्टर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed