फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Loan waiver of Jharkhand farmers forgotten in first cabinet meeting of Hemant Soren government

सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के ऋण माफी की घोषणा टांय-टांय फिस्स: भाजपा

Mon, 30 Dec 2019 05:06 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आसिम खान Updated Mon, 30 Dec 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Loan waiver of Jharkhand farmers forgotten in first cabinet meeting of Hemant Soren government
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

भाजपा ने झारखंड में रविवार को सत्ता संभालने वाली हेमंत सोरेन सरकार को पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि नई सरकार अपने इस वादे पर ‘टांय-टांय फिस्स’ हो गई। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल के सहयोगी के रूप में कांग्रेस के दो और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक ने भी शपथ ली।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं, अनुबन्धकर्मियों को स्थाई नौकरी देने की बात करने वाली सरकार ने अभी सिर्फ बकाया मानदेय देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


भाजपा ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित हुई नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उम्मीद करती है कि नई सरकार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी। प्रतुल ने कहा कि भाजपा नई सरकार की कानून सम्मत सभी सकारात्मक पहलों का समर्थन करेगी, लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के ऋण माफी की घोषणा करने की बात को नई सरकार ने भुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन के लिए शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं इसलिए भी आवश्यक हैं क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के सहयोग पर खड़ी है। देश में ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है जब कांग्रेस के सहयोग से चल रही किसी दूसरे दल के मुख्यमंत्री की सरकार को कांग्रेस ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने दिया हो।


प्रतुल ने कहा की जब सोरेन विपक्ष में थे तो वे सरकार की  पोस्टर-बैनर संस्कृति का विरोध करते थे लेकिन आज पूरे शहर में नई सरकार के गठन के रिकॉर्ड संख्या में सरकारी होर्डिंग लगे हैं। प्रतुल ने कहा कि इसमें कोई नकारात्मक बात नहीं है लेकिन सोरेन ने इस संस्कृति का विरोध किया था इसलिए भाजपा सिर्फ उन्हें उनकी बातें याद दिला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed