फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Leopard kills six-year-old girl in Jharkhand, third such incident in 10 days

Jharkhand: आदमखोर तेंदुए ने छह साल की बच्ची को मार डाला, झारखंड में 10 दिन में तीसरी घटना

Tue, 20 Dec 2022 01:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Dec 2022 01:48 PM IST
सार

झारखंड के एक वन अधिकारी ने मंगलवार को गढ़वा की घटना के बारे में जानकारी दी। वन विभाग को संदेह है कि क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत इसी तेंदुए के हमले में हुई है। विभाग उसे मानव भक्षी (man-eater) घोषित करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
Leopard kills six-year-old girl in Jharkhand, third such incident in 10 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड के पलामू संभाग में एक तेंदुए के आदमखोर बनने से हड़कंप मच गया है। सोमवार दोपहर वह राज्य के गढ़वा जिले में छह साल की एक बच्ची को उठा ले गया और मार डाला। पिछले 10 दिनों में पलामू में इस तरह की यह तीसरी घटना है। 

विज्ञापन


झारखंड के एक वन अधिकारी ने मंगलवार को गढ़वा की घटना के बारे में जानकारी दी। वन विभाग को संदेह है कि क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत इसी तेंदुए के हमले में हुई है। विभाग उसे मानव भक्षी (man-eater) घोषित करने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


राजधानी रांची से 210 किलोमीटर दूर स्थित गढ़वा सेवाडिह गांव में तेंदुए के हमले में मृत छह वर्षीय बच्ची की पहचान सीता कुमारी के रूप में हुई है। जब वह शौच के लिए गई थी, तब उसे तेंदुआ उठा ले गया। गढ़वा के वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि जब गांव के लोगों ने देखा तेंदुआ बच्ची को मुंह में दबाकर ले जा रहा है तो उन्होंने उस पर लाठियों से हमला किया। इस पर तेंदुआ बच्ची को घसीटकर जंगल में ले भागा। ग्रामीण पीछा करते हुए वहां पहुंचे तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय वन अधिकारियों ने मृत बच्ची के परिजनों को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की। सरकारी प्रावधानों के अनुसार बाद में कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तय मुआवजा दिया जाएगा। वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने कहा कि बीत 10 दिनों में यह तीसरी घटना है। इसके पहले 14 दिसंबर को जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के रोडो गांव में तेंदुए ने छह वर्षीय बच्चे को मार डाला था।


पलामू संभाग के लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के चिपदोहर इलाके में 10 दिसंबर को कथित तौर पर उसी तेंदुए ने एक 12 वर्षीय लड़की को मार डाला था। गढ़वा के डीएफओ ने कहा कि वन अधिकारी तेंदुए को पिंजरे में रखने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने उस इलाके में एक पिंजरा लगा दिया है, जहां सोमवार को वह लड़की को उठा ले गया था। उसे खोजने के लिए वह फिर इसी इलाके में आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed