{"_id":"61afd40f46e080d0c3cbb98b3e77559e","slug":"lalu-becomes-teacher-now-will-teach-political-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मास्टरजी बने लालू, फीस 25 रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मास्टरजी बने लालू, फीस 25 रुपए
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाले में दोषी ठहराने के बाद पांच साल की सजा काटने जेल पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भले घर से दूर हो गए हों, लेकिन सियासत से दूर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
लालू यादव जेल में कैदियों को राजनीति शास्त्र पढ़ाने का जिम्मा संभालेंगे। इसकी एवज में उन्हें मेहनताना भी मिलेगा। उन्हें हर रोज 25 रुपए मिलेंगे।
आरजेडी सुप्रीमो लालू को पांच साल की सजा सुनाई गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उन पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
इस मामले में ही एक अन्य आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को चार साल की सजा सुनाई गई है।
मिश्र पर दो लाख रुपए को जुर्माना लगाया गया है। जदयू सांसद जगदीश शर्मा को चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
दोषी ठहराए जाने के बाद जब वह रांची के बिरसा मुंडा जेल पहुंचे थे, तो उन्होंने उसके रखरखाव पर खुशी जताई थी। जेल अधीक्षक ने हाल में कहा था कि अगर लालू सत्तू की मांग करते हैं, तो उन्हें यह उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
लालू को जहां रखा गया है, उस कमरे में टीवी और बुनियादी सुविधाएं दी गई हैं।