फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   khunti-tigga-bridge-unidentified-woman-dead-body-found-in-sack-murder-suspicion

झारखंड: खूंटी में पुल के नीचे बोरे में मिली युवती की लाश, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका

Sat, 03 Oct 2026 07:43 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Oct 2026 07:43 PM IST
सार

झारखंड के खूंटी में कर्रा-धुर्वा मुख्य मार्ग स्थित तिग्गा पुल के नीचे लावारिस बोरे में करीब 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
khunti-tigga-bridge-unidentified-woman-dead-body-found-in-sack-murder-suspicion
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा-धुर्वा मुख्य मार्ग पर तिग्गा पुल के नीचे शनिवार सुबह एक लावारिस बोरे में लगभग 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुल के नीचे सफेद रंग का एक संदिग्ध बोरा पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बोरे की जांच की तो उसमें चादर में लिपटा हुआ युवती का शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपने संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टया पुलिस हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को फेंकने की आशंका जता रही है। मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


बोरे की जांच और शव की स्थिति
तिग्गा पुल के पास शनिवार तड़के लावारिस बोरा पड़ा देख काफी समय तक किसी के न आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने कर्रा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बल ने मौके पर बोरे को खोला। बोरा आटा अथवा मैदा का बताया जा रहा है। बोरा खोलने पर उसके भीतर चादर में लिपटा हुआ युवती का शव बरामद हुआ। युवती के चेहरे पर मैदा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर व गर्दन पर मिले चोट के निशान
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 21 वर्ष के आसपास आंकी गई है। शव के निरीक्षण के समय युवती के सिर और गर्दन पर स्पष्ट रूप से चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका ने गहरे भूरे रंग की चेक शर्ट और गहरे नीले रंग का लोअर पहन रखा था। पुलिस ने घटनास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अपने संरक्षण में ले लिया। सदर अस्पताल खूंटी में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को शिनाख्त के लिए शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में युवती की तस्वीर भेजकर उसकी पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है।


ये भी पढ़ें- बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर

हत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि अपराधी ने किसी अन्य स्थान पर युवती की हत्या की होगी और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद करके सुनसान तिग्गा पुल के नीचे फेंक दिया होगा। हालांकि मौत का वास्तविक और सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed