फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hemant-soren-mother-remark-garhwa-mla-satyendra-tiwari-fir-ranka

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी, गढ़वा विधायक सत्येंद्र पर मामला दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 08:12 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Oct 2026 08:12 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के विरुद्ध रंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
hemant-soren-mother-remark-garhwa-mla-satyendra-tiwari-fir-ranka
गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। विधायक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गासेदाग गांव निवासी श्रवण सिंह खरवार ने रंका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत मिलने के पश्चात पुलिस ने इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप
गासेदाग निवासी श्रवण सिंह खरवार ने रंका थाने में दिए अपने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां की तबीयत खराब रहने के दौरान उनके संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि विधायक की इस कथित टिप्पणी से उन्हें अत्यधिक ठेस पहुंची है। इसी वजह से उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: हेमंत सोरेन पर आरोप तय, क्या अब बढ़ेगा सीएम पद से इस्तीफे का दबाव? भाजपा की मांग पर झामुमो का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
रंका थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि श्रवण सिंह खरवार के लिखित आवेदन के आधार पर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना पुलिस ने यह मामला अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed