फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   iiab hostel phd student death ranchi suspicious circumstances

झारखंड: आईआईएबी हॉस्टल में पीएचडी छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में अचेत मिला; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Sat, 03 Oct 2026 07:35 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 03 Oct 2026 07:35 PM IST
सार

रांची के गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के हॉस्टल में पीएचडी छात्र प्रथमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह छात्र कमरे में अचेत मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
iiab hostel phd student death ranchi suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरसीदाग ओपी क्षेत्र के गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएबी) के हॉस्टल में रह रहे एक पीएचडी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया है।
विज्ञापन


मृतक छात्र की पहचान महाराष्ट्र के रायपुर निवासी प्रथमेश के रूप में हुई है। वह संस्थान में रहकर अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर रहा था। घटना के बाद से ही परिसर में सनसनी फैल गई है और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बंद कमरे में अचेत मिला छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह काफी देर बीत जाने पर भी प्रथमेश अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। हॉस्टल में रहने वाले अन्य लोगों को जब इस बात पर शक हुआ, तो उन्होंने कमरे के पास जाकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया। हालांकि, अंदर से दरवाजा पूरी तरह बंद था। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे के भीतर दाखिल हुए। कमरे के अंदर प्रथमेश अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड: हेमंत सोरेन पर आरोप तय, क्या अब बढ़ेगा सीएम पद से इस्तीफे का दबाव? भाजपा की मांग पर झामुमो का पलटवार

पुलिस कर रही मामले की जांच
संस्थान प्रबंधन ने तुरंत खरसीदाग ओपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फोन के माध्यम से मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मौत का वास्तविक कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed