फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JPCC Dr Ajay kumar said Ranchi has become crime capital of India and Jamshedpur is not far behind

रांची बनी देश की क्राइम कैपिटल और जमशेदपुर खिताब छीनने की रेस में: डॉ. अजय कुमार

Mon, 25 Dec 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 25 Dec 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
JPCC Dr Ajay kumar said Ranchi has become crime capital of India and Jamshedpur is not far behind
अजय कुमार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड में अपराध बढ़े हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति दिनोदिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार की एजेंट की भूमिका में काम कर रही है। देश की मशहूर पत्रिका में छपी रिपोर्ट के हवाला से उन्होंने कहा कि रांची देश की क्राइम कैपिटल बन चुकी है और इस खिताब को छीनने में जमशेदपुर रांची को कड़ी टक्कर दे रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईपीएस से राजनेता बने डॉ. अजय कुमार ने टाटानगर में किया था अपराधियों का सफाया
विज्ञापन


जेपीसीसी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि, 'जमशेदपुर में अदालत परिसर में सरेआम हत्या हो जाती है। दिनदहाड़े क्षत्रिय समाज के युवक को गोली मार दी गई, लेकिन पुलिस शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों और मीडियाकर्मियों पर लाठियां बरसाती है। ऐसा लगता है मानो राज्य सरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अजय कुमार ने कहा कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कोर्ट में केस किया जायेगा और विधानसभा सत्र शुरू होने पर इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। कुमार ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर अगले साल की शुरुआत में कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। 

झारखंड के जमशेदपुर में साकची स्थित एक होटल में डॉ अजय एवं सुखदेव भगत ने मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टेंपो चालक से घूस मांगने के मुद्दे पर पुलिस में बात करने गए कांग्रेसियों पर पिछले दिनों थाने में लाठीचार्ज किया गया, जिला अध्यक्ष, महिलाओं और बुजुर्गों को बर्बर तरीके से पीटा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक से मिलेगा और पूरी घटना के बारे में बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed