फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jobs_teachers_jharkhand

11,500 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्तियां

Wed, 16 Jul 2014 11:04 AM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
jobs_teachers_jharkhand

झारखंड में 11500 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। ये नियुक्तियां राज्य के 1369 हाइस्कूलों में होंगी, जिनमें 881 अपग्रेड हाइस्कूल में 9,761 शिक्षक नियुक्त होंगे और 588 राजकीयकृत उच्च विद्यालय में 1,739 शिक्षकों की नियुक्ति कि जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने इसकी मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से इस माह प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

अगस्त में इससे संबंधित विज्ञप्ति भी जारी हो सकती है।

कर्मचारी चयन आयोग करेगा नियुक्ति

jobs_teachers_jharkhand

शिक्षकों की नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी।

राजकीयकृत उच्च विद्यालयों में 1,739 शिक्षकों की नियुक्ति का रोस्टर क्लियर कर लिया गया है। विज्ञप्ति जारी करने के लिए कार्मिक विभाग को अधियाचना भेजने की तैयारी की जा रही है।

881 अपग्रेड हाइस्कूल में नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लियर करने के प्रस्ताव काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 विषयों में होगी नियुक्ति

jobs_teachers_jharkhand

हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, जीव विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास, नागरिक शास्त्र, फारसी, अरबी, संताली, उड़िया, मुंडारी, हो, उरांव, खड़िया, खोरठा,नागपुरी, कुरमाली, पंचपरगनिया, बांग्ला, गृह विज्ञान, वाणिज्य व संगीत के विषयों के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं।

एक विद्यालय में भाषा के अधिकतम चार, विज्ञान के दो और मानविकी में तीन शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

राज्य के सभी कोटि के उच्च विद्यालयों में करीब 15 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। राज्य में कुल चार कोटि के सरकारी उच्च विद्यालय हैं। इनमें से मात्र राजकीयकृत उच्च विद्यालय में एक बार 1600 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed