फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: woman sold her new born baby

झारखंडः भूखी मां ने 7 हजार में बेच दी अपनी बेटी

Wed, 20 Jul 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
jharkhand: woman sold her new born baby

झारखंड में भूख और गरीबी से तंग आकर एक गरीब मां ने अपनी नवजात बेटी को मात्र 7 हजार रुपये में बेच दिया। महिला पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज में भर्ती थी जहां उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती दुलाली देवी ने रविवार शाम एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। दुलाली के इससे पहले ही तीन और बच्चे भी हैं। उसे कुछ दिन पहले ही पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज के गायकानॉलोजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


यहां उसने दो बच्चों को जन्म दिया जिनमें से लड़की को सात हजार रुपये शाहिदा खातून नाम की महिला को बेच दिया। सूचना मिलते ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को मिली तो मामले में जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हस्तक्षेप से वापिस मिली बच्ची

jharkhand: woman sold her new born baby

सीडब्लूसी के हस्तक्षेप के बाद बच्चे को 24 घंटे में ही वापिस ढूंढ लिया गया। सीडब्लूसी चेयरमैन नीता सिन्हा ने बताया कि उन्होंने बच्चा खरीदने वाली महिला को अपने ऑफिस में बुलाया है। दूसरी ओर अस्पताल ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। 

अस्पताल के अधीक्षक डा. रंजन पांडे ने सफाई दी कि इस मामले में अस्पताल का कोई स्टाफ शामिल नहीं है। वहीं दुलाली का कहना था कि उसकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वह पांच बच्चों का भार उठा सके। उसका पति एक रोलिंग मिल में काम करता है। उसकी कमाई इतनी नहीं हो पाती कि वह घर के सभी सदस्यों का पेट भर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed