{"_id":"614af2568ebc3ea6b51b8c74","slug":"jharkhand-woman-body-draped-in-new-saree-found-in-giridih-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गिरिडीह में महिला की गर्दन रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गिरिडीह में महिला की गर्दन रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 22 Sep 2021 02:37 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:37 PM IST
सार
आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है।
विज्ञापन
Jharkhand police
विस्तार
झारखंड में गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोबाड जंगल में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गला काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मुफस्सिल थाने के पुलिस निरीक्षक विनय राम ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि अभी मृतका की पहचान नहीं हुई है। पुलिस को जंगल में लाश होने की जानकारी मंगलवार रात को मिली। उन्होंने बताया कि मृतका ने नई साड़ी पहनी हुई थी। शव के पास पानी की बोतल मिली है। पुलिस ने रात में ही शव को जंगल से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन