{"_id":"64afa58e92b583383d00db84","slug":"jharkhand-vehicle-of-devotees-who-went-on-kanwar-yatra-collided-with-truck-in-giridih-two-killed-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: गिरिडीह में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का वाहन का लौटते वक्त ट्रक से टकराया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: गिरिडीह में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का वाहन का लौटते वक्त ट्रक से टकराया, दो की मौत
Thu, 13 Jul 2023 01:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:09 PM IST
सार
घटना बगोडर पुलिस इलाके के हेस्ला गांव के पास सुबह के करीब तीन बजे तब घटी, जब कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से वापस हजारीबाग लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड के गिरिडीह जिले में एक वाहन ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य तीन घायल भी हुए हैं। यह घटना बगोदर पुलिस इलाके के हेस्ला गांव के पास सुबह के करीब तीन बजे तब घटी, जब कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से वापस हजारीबाग लौट रहे थे।
विज्ञापन